नवविवाहिता की लाश फंदे पर लटकते मिली:सूरजपुर में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, बोले- मारकर फांसी के फंदे पर लटकाया

सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के महगवां में एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतिका का शव उसके घर के कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर लटका हुआ पाया गया। महिला की पहचान बबिता के रूप में हुई है, जिसकी शादी 9 माह पहले महगवां निवासी खलेश्वर राजवाड़े से हुई थी। घटना के समय मृतिका घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। महिला के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि बबिता की हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटकाया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *