नवांशहर की पेपर मिल में हादसा:काम करते वक्त युवक झुलसा, बॉयलर की चपेट में आया

नवांशहर के पेपर मिल में काम करते वक्त युवक झुलस गया। हादसा कस्बा काठगढ़ स्थित श्रेयांस पेपर मिल टौंसा में हुआ। घायल की पहचान विनय कुमार के तौर पर हुई है। विनय कुमार जंडी गांव के रहने वाला है और बलाचौर तहसील के अंतर्गत आता है। युवक बॉयलर की चपेट में आ गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने विनय को रोपड़ के एक अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती कराया। समाजसेवी दुर्गेश जंडी ने पीड़ित से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि विनय का हाथ और चेहरा बुरी तरह जल गया है। विनय एक गरीब परिवार से हैं और इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। दुर्गेश जंडी ने एससी कमीशन पंजाब के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी से संपर्क किया। चेयरमैन तुरंत पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन पर मजदूरों की सुरक्षा की उपेक्षा का आरोप लगाया। जसवीर सिंह ने फैक्ट्री मालिकों से सुरक्षा किट, हेलमेट और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को इन सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए काम करना सुनिश्चित किया जाए। इससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *