नवांशहर के पटवारी पर विजिलेंस की रेड:मकान के इंतकाल के लिए मांगी रिश्वत, सहयोगी गिरफ्तार , पटवारी फरार

पंजाब के जिला नवांशहर के पटवारखाने में विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी के सहयोगी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मकान के इंतकाल के बदले 5000 रुपए मांगे जा रहे थे। पटवारी का सहयोगी 2000 रुपए एडवांस ले चुका था। एक हजार रुपए और मांग रहा था। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद पटवारी मौके से भाग गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ ये कार्रवाई शनिवार (15 फरवरी) को की गई। नवांशहर-1 में तैनात पटवारी विपन कुमार के सहयोगी रामपाल के खिलाफ नई आबादी के रहने वाले प्रदीप कुमार ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत देकर बताया था कि पटवारी विपन कुमार ने उनके पैतृक मकान का इंतकाल करने के बदले में 5,000 रुपए मांगे। एजेंट रामपाल को 2,000 रुपए दिए
पटवारी के कहने पर उसने एजेंट रामपाल को 2,000 रुपए दे दिए। अभी तीन हजार रुपए की दूसरी किश्त मांगी जा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *