नवांशहर में पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़:आरोपी के पैर में लगी गोली, व्यक्ति की हत्या का मामला, कनाडा में बैठे युवक ने दी सुपारी

नवांशहर के कटारिया गांव में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल गैंगस्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर बलजीत सिंह गांव मंढाली का रहने वाला है। गैंगस्टर ने 9-10 मई की रात को एक व्यक्ति प्रेम सिंह की तेजधार हथियार से हत्या की थी। जांच में पता चला कि मंढाली गांव के धरमिंदर सिंह ने कनाडा से प्रेम सिंह की हत्या की सुपारी दी थी। सूचना पर पुलिस ने की रेड एसएसपी डॉ. मेहताब सिंह ने बताया कि मुखबिर खास ने पुलिस को जानकारी दी कि बलजीत सिंह गांव के पास ड्रेन के पास खड़ा है। जब पुलिस ने वहां पर रेड की तो बलजीत सिंह ने पुलिस के ऊपर पिस्तौल से दो फायर कर दिए, जिसके तहत पुलिस की तरफ से भी फायर किया गया। जिसमें बलजीत सिंह के पैर में गोली लगी। उसे नवांशहर के सरकारी अस्पताल में तुरंत भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार बलजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 7 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *