नवांशहर में व्यक्ति ने खुद को जिंदा जलाया:कार से उतरकर खुद पर पेट्रोल डाला, 40% जला; 4 साल पहले हुई थी लव मैरिज

नवांशहर में एक व्यक्ति ने खुद को जिंदा जला दिया। घटना नवांशहर-रोपड़ मुख्य मार्ग पर कंगना पुल के पास की है। घटना आज सुबह की है, जब सुशील कुमार (26) अपनी पत्नी एडवोकेट निर्मल कौर के साथ पंचकूला से अमृतसर जा रहे थे। कार में उनकी माता, बहन और एक बच्चा भी मौजूद थे। कंगना पुल पर पहुंचते ही सुशील ने अचानक कार रोकी और बाहर निकलकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। निर्मल कौर ने बताया कि उनकी शादी 4 साल पहले लव मैरिज हुई थी। सुशील डिप्रेशन का मरीज है और पिछले कुछ समय से दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे। घटना के समय कार में बैठे अन्य लोग सो रहे थे। सिटी थाना बलाचौर के एसएचओ सतनाम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल सुशील को पहले बलाचौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। एक घंटे के उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुशील का करीब 40 प्रतिशत शरीर जल गया है। पुलिस ने पत्नी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *