नवांशहर में शादी वाले घर में फायरिंग:कार में सवार होकर आए हमलावर, तोड़फोड़ की, चल रहा था लेडीज संगीत

नवांशहर के बलाचौर स्थित गांव कुलेवाल में एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात लोगों ने उत्पात मचा दिया। रात करीब 9 बजे की यह घटना है। लेडीज संगीत कार्यक्रम चल रहा था, तभी करीब 5 अज्ञात लोग कार में सवार होकर वहां पहुंचे। परिवार की तरफ से सुमन और लड़की के मामा हरदीप सिंह ने बताया कि इन लोगों ने घर में खड़ी मेरी कार के शीशे तोड़ दिए। स्कूटर और मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया। परिवार का आरोप है कि इन लोगों ने घर में घुसकर गोलियां भी चलाईं। हरदीप सिंह ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। हमलावर जाते वक्त कह गए कि वे गलती से इस घर में आ गए थे। टेंट दूसरे घर में लगा था, जहां इन लोगों ने तोड़फोड़ की। बलाचौर के डीएसपी शाम सुंदर शर्मा ने कार में तोड़फोड़ की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने गोली चलने की बात को अफवाह बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *