नवाटोली भवन में बैठक, 21 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा सरहुल

भास्कर न्यूज|भरनो प्रखंड मुख्यालय के नवाटोली स्थित पड़हा भवन में शनिवार को प्रकृति पर्व सरहुल की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पड़हा समिति अध्यक्ष लधुवा उरांव ने की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 21 मार्च 2026 को सरहुल पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।पर्व को सफल बनाने के लिए सरहुल पूजा एवं शोभायात्रा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस दौरान संचालन समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया,जिसे सर्वसम्मति से पारित करते हुए कमेटी का गठन किया गया।गठित कमेटी में मुकेश उरांव को अध्यक्ष,सुकेश उरांव को उपाध्यक्ष,शनि उरांव को सचिव,आकाश उरांव को उपसचिव तथा जुगल उरांव को कोषाध्यक्ष बनाया गया।इसके अतिरिक्त अन्य सदस्यों को समिति में शामिल किया गया।बैठक में यह भी तय किया गया कि सरहुल शोभायात्रा बोड़ो सरना स्थल से प्रारंभ होकर नवाटोली पड़हा भवन तक निकाली जाएगी।शोभायात्रा के उपरांत पड़हा भवन परिसर में सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से खोड़हा दल,महतो,पहान, पुजार,पानी भरवा,दीवान, कोटवार,समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।आयोजकों ने बताया कि सरहुल प्रकृति पूजा का महापर्व है,जो आदिवासी समाज की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है।इस अवसर पर सभी धर्म और संप्रदाय के लोगों को आमंत्रित कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।बैठक में मुकेश उरांव,सुकेश उरांव,लधुवा उरांव, बुद्धदेव उरांव, सुखदेव उरांव,जुगल उरांव, शनि उरांव,सोमा उरांव,जतरु उरांव,बप्पी उरांव,सोमा उरांव, वीरेंद्र उरांव,रतिया उरांव,बंधु उरांव,संदीप उरांव,अनिल उरांव,पुनई उरांव,रंजीत उरांव, सोमेश्वर उरांव,चरवा उरांव,देवचरण उरांव, विंदेश्वर उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *