नवापारा| नगर के समीप गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों युवक-युवती एक ही बाइक पर सवार होकर नवापारा की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज गति में थी, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ा और बाइक सड़क पर फिसल गई। घटना इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने तत्काल दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक और एक युवती को मृत घोषित किया गया। गंभीर घायल युवती का उपचार जारी है, स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


