कांकेर| नवीन पीएमटी बालक छात्रावास में संयुक्त रूप से छात्रावास दिवस समारोह का आयोजन 14 फरवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों का आगमन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा। छात्रावास दिवस में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां (गीत, नृत्य, नाटक) दी जाएंगी। इसके साथ ही वार्षिक प्रतिवेदन वाचन प्रस्तुत किया जाएगा।


