नवोदय विद्यालय में आयोजित हुई मनोवैज्ञानिक अनुशासन पर कार्यशाला

नवोदय विद्यालय में आयोजित हुई मनोवैज्ञानिक अनुशासन पर कार्यशाला
अमरकंटक।
जीवनदायिनी मां नर्मदा के तट पर स्थित नवोदय विद्यालय अमरकंटक में विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिक अनुशासन सिखाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया यह कार्यशाला भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम श्री योजना के तहत संपन्न की गई कार्यशाला के मुख्य स्पीकर संतोष राय थे। नवोदय विद्यालय अमरकंटक के बच्चों के बेहतर भविष्य को देखते हुए उनकी मानसिक क्षमताओं के बेहतर निखार एवं सुधार हेतु प्राचार्य महोदय डाँ एस.के.राय के मार्गदर्शन में एक मनोवैज्ञानिक अनुशासन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वक्ता संतोष राय ने कहा की है जब तक अपने आप पर अनुशासन नहीं लायेंगे तब तक आप सफल नहीं हो सकेंगे मन के हारे हार है मन के जीते जीत सभी छात्र-छात्राओं ने स्वयं पर अनुशासन पाने के गुण सीखें और संकल्प लिया कि वह अपने जीवन में सदैव इन बातों का ध्यान रखेंगे। वरिष्ठ शिक्षक डॉ एके शुक्ला जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *