राजसमंद में पीएम श्री जवाहर नवोदय स्कूल में क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स मीट एवं क्षेत्रीय स्तरीय जूडो ट्रायल प्रतियोगिता 15 से 17 अप्रैल तक होगी। तीन दिवसीय खेल आयोजन में नवोदय स्कूल समिति जयपुर क्षेत्र के 28 स्कूलों के स्टूडेंट्स भाग लेंगे। स्कूल के प्रिसिंपल घनश्याम मीना के अनुसार खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य स्टूडेंट्स में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में भाग लेने स्टूडेंट्स विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड इवेंट्स के साथ-साथ जूडो प्रतियोगिता में भी अपना कौशल प्रदर्शित करेंगे। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन स्कूल के पुरुष शारीरिक शिक्षक रमेश बड़ाना एवं महिला शारीरिक शिक्षिका गीता डोकवाल के समन्वय में किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी ली गई हैं।


