नव दंपती ने पौधा लगा दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर आगोर में सामाजिक समारोह के दौरान एक पेड़ मां के नाम एवं पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नव दंपती ने राजस्थान का कल्पवृक्ष खेजड़ी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। धर्मेंद्र आसु और किरण सिंह चौधरी ने परिवार जनों और बारातियों को पॉलिथीन का उपयोग न करने व कपड़े की थैलियां काम में लेने की शपथ दिलाई। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक अवसरों पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन करने की पहला करना सर्वश्रेष्ठ कर्म है। राजीविका की ब्रांड एंबेसडर एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रूमा देवी ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एक पौधा मां के नाम लगाना बहुत ही सराहनीय कार्य है। पूर्व पर्यावरण एवं वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना श्रेष्ठतम कार्य है। मगराज कड़वासरा ने बारातियों को पौधे वितरित करते हुए कहा कि जहां-जहां हरियाली वहां-वहां खुशहाली आती है। शिक्षक नेता बांका राम सांजटा, योगाचार्य हनुमान राम डऊकिया ने विचार व्यक्त किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *