नव वर्ष के आगमन पर नर्मदा में पुण्य डुबकी लगाकर किया स्नान धरम पानी में सूर्योदय देखने लगी भीड़

नव वर्ष के आगमन पर नर्मदा में पुण्य डुबकी लगाकर किया स्नान
धरम पानी में सूर्योदय देखने लगी भीड़
अमरकंटक।
मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में नव वर्ष 2025 के स्वागत के लिए अपने-अपने तरीके से पर्यटकों तीर्थ यात्रियों भक्त श्रद्धालुओं ने यहां भरपूर आनंद लिया तथा गत वर्ष को विदा किया नव वर्ष 2025 के स्वागत के लिए पर्यटक तीर्थ यात्री सोनमुड़ा माई की बगिया धरम पानी तथा सनराइज प्वाइंट मे सुबह 4 बजे से ही सूर्योदय के इंतजार में आग का अलाव जलाकर प्रतीक्षा करते रहे जैसे ही सूर्योदय की लालिमा पूर्व दिशा में पहाड़ियों की तराई में दिखने लगी कोलाहल सा शुरू हो गया सभी अपने-अपने कैमरे मोबाइल में छायाचित्र फोटो लेने के लिए बेताब दिखे तथा इस दौरान परस्पर एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए सोनमुड़ा सनराइज प्वाइंट धरम पानी में लगभग हजारों की संख्या में चैपहिया वाहनों से लोग पहुंचे थे लगभग 25 से 30 हजार लोग पहाड़ी पर सूर्योदय के लिए इंतजार करते रहे तत्पश्चात दूरस्थ अंचलों से आए पर्यटक तीर्थ यात्रियों भक्त श्रद्धालुओं ने पतित पावनी पुण्य सलिला मां नर्मदा जी घाट कोटि तीर्थ गांधी कुंड रामघाट पुष्कर बांध तथा आरंडी संगम नर्मदा नदी में पुण्य डुबकी लगाकर स्नान किया तथा नर्मदा उद्गम मंदिर में दर्शन पूजन अर्चन कर प्रसाद चढ़ाया नर्मदा मंदिर परिसर में सुबह 6ः00 बजे से ही भारी भीड़भाड़ दर्शन के लिए लगी हुई थी जो दोपहर तक जारी रहा सभी ने मां नर्मदा जी से अपनी मनोकामना की मन्नत मांगी है तथा कामना की है कि उनका यह वर्ष खुशहाली का संदेश लेकर आए सुख समृद्धि ऐश्वर्या लेकर आए सभी परेशानियां दुखों कष्ट से निजात मिले। शहडोल पुलिस महानिरीक्षक अनुराग शर्मा ने भी पतित पावनी मां नर्मदा जी का परिवार सहित दर्शन किया उन्होंने संदेश में कहा कि शहडोल जोन के निवासियों प्रदेशवासियों की मंगल कामना मां नर्मदा जी से की है  सभी को नववर्ष की बधाई शुभकामनाएं देता हूं शहडोल जोन वासी एवं प्रदेशवासी समग्र विकास में अपनी भागीदारी निभाएंगे खुशहाली एवं समृद्धि आए यह कामना करता हूं। नव वर्ष के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही बिलासपुर मुंगेली रायपुर कोटा कोरबा तथा मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले डिंडोरी जिले शहडोल जिला से हजारों की संख्या में पर्यटक तीर्थ यात्री भक्त श्रद्धालु यहां आए हुए थे पुलिस प्रशासन द्वारा तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थी तथा सुरक्षा के माकुल इंतजाम रहा। नव वर्ष के पावन अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम पूर्व अध्यक्ष प्रभा पनारिया उपाध्यक्ष रामगोपाल द्विवेदी बलिराम केवट मंडलम अध्यक्ष श्याम लाल सेन  महिला भाजपा नेता अंजना कटारे बबीता सिंह प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष अंबिका तिवारी पत्रकार गण मुन्नू पांडे श्रवण उपाध्याय धनंजय तिवारी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं नगर वासियों को दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *