गोंडा जिले में नए साल के मौके पर श्रद्धालु सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं और पूजा अर्चना में व्यस्त हैं। खासकर बालाजी मंदिर और बाबा दुखहरणनाथ मंदिर जो पूरे गोंडा में प्रसिद्ध है पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग वहां पहुंचकर भगवान से आशीर्वाद ले रहे हैं और अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नव वर्ष को लेकर लोग विशेष तौर पर मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए उत्साहित हैं। उन्हें विश्वास है कि भगवान का आशीर्वाद उनके जीवन में नए साल में ढेर सारी खुशियाँ और सफलता लाएगा। भक्तगण अपनी दिनचर्या की शुरुआत मंदिरों में जाकर करते हैं ताकि उनका साल शुभ और मंगलमय हो। बालाजी मंदिर, और बाबा दुखहरण नाथ मंदिर में भक्तों का तांता इस समय लगा हुआ है। महिलाएं,पुरुष, बच्चे सभी पूजा अर्चना में शामिल हो रहे हैं। कई लोग खासतौर पर इस दिन अपने परिवार की सुख-शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं, जबकि कुछ लोग साल भर के कष्टों से मुक्ति के लिए भगवान के सामने सिर झुका रहे हैं। कुल मिलाकर, नव वर्ष के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं का ये समर्पण और भगवान से आशीर्वाद लेने का सिलसिला पूरे शहर में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा है। मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।


