नशा आपराधिक घटनाओं का मुख्य कारण : चौहान

अमृतसर| राष्ट्रीय हिंदू चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक डिंपी चौहान ने बटाला रोड जवाहर नगर में आयोजित बैठक भाग लिया। इस मौके पर कहा कि युवाओं में बढ़ रहा नशे का आचरण ही आपराधिक घटनाओं का मुख्य कारण है। नशा कई घर बर्बाद करने के साथ-साथ नौजवानों की जवानी को भी तबाह कर रहा है। मंच की तरफ से युवाओं को नशों से हो रहे नुकसान से अवगत कराने के लिए सेमिनार का आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ महिम एक स्वागत योग्य कदम है। इससे नशे के सौदागरों को नशा बंद करना पड़ेगा या पंजाब छोड़ना पड़ेगा। बैठक में मंच के राष्ट्रीय महासचिव संजीव मेहता, प्रदेश अध्यक्ष अनुज खेमका, प्रदेश महासचिव डीसी ठाकुर, नरेश महाजन, शंकर अरोड़ा, राकेश खन्ना आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *