नशा करने और तस्करी में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

नशे के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए नशा करने और तस्करी में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना साहनेवाल पुलिस ने सुआ रोड के पास गश्त के दौरान आकाश निवासी मनजिंदर नगर, लोहारा को नशा करते हुए काबू किया। पुलिस ने मौके पर आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं थाना डाबा पुलिस ने गुरबचन कॉलोनी इलाके में छापेमारी कर 45 ग्राम हेरोइन की तस्करी के लिए जा रहे सुनील कुमार और परमिंदर कौर, दोनों निवासी गुरबचन कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा थाना शिमलापुरी पुलिस ने रोहित कुमार को नशा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। वहीं थाना कूमकलां पुलिस ने सुखविंदर सिंह को नशे की हालत में काबू किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *