नशा तस्करी और नशा सेवन के मामलों में अलग-अलग थानों की पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना साहनेवाल की पुलिस ने पुरानी दाना मंडी इलाके से नशा करते हुए उदय, मोहम्मद असरदीन और बसंत सिंह को काबू किया है। वहीं थाना कूमकलां की पुलिस ने गांव रतनगढ़ को जाने वाले रास्ते से लाल सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी रतनगढ़ को 100 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। उधर, सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव मुंडिया कलां इलाके से सुमित निवासी गुरु नानक कॉलोनी को 100 ग्राम हेरोइन के साथ दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


