नशा तस्करी व सेवन के मामले में 5 आरोपी किए गिरफ्तार

लुधियाना| शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने नशा तस्करी और नशा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में थाना डिवीजन-2 की पुलिस ने पुड्डा ग्राउंड के पास से सनी पुत्र सुलखन सिंह निवासी सलेम टाबरी को नशा करते हुए काबू किया। दूसरे मामले में थाना हैबोवाल की पुलिस ने केहर सिंह नगर इलाके से सुधीर कुमार और अरविन्द कुमार, दोनों निवासी हैबोवाल को नशा करते हुए पकड़ा। तीसरे मामले में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने न्यू करतार सिंह नगर, धुरी लाइन से अनमोल सहगल निवासी बैंक कॉलोनी को नशा करते हुए गिरफ्तार किया। चौथे मामले में थाना जमालपुर की पुलिस ने शंकर कॉलोनी, भामिया खुर्द से युद्धवीर राणा को 4 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्करी करते हुए काबू किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *