कोसला| ग्राम कोसला में के महिला समूह, नागरिकों और ग्राम पंचायत के सदस्यों ने मिलकर नशा मुक्ति के लिए एक जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य गांव में नशे की समस्या के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करना था। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोग शामिल थे। रैली के दौरान लोगों ने नशा मुक्ति के समर्थन में नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों ने नशा मुक्ति का संदेश दिया और लोगों से नशे की लत से मुक्त होने का आग्रह किया। इस आयोजन से गांव में नशे के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश गया।


