नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस-पब्लिक एकजुट

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लाडोवाल क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में एडीसीपी कवलप्रीत सिंह चहल, एसीपी जतिंदर पाल सिंह तथा थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों के साथ संवाद कर नशे के खिलाफ संयुक्त रूप से लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए इसके खिलाफ जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि क्षेत्र में नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य वरिंदर कुमार, पूर्व इंस्पेक्टर रणजीत सिंह रंधावा, प्रधान गुरजंट सिंह गिल, बलबीर कुमार बिल्ला, मनजीत सिंह बिल्ला, सरपंच सतनाम सिंह सत्तू तथा नछत्तर सिंह तलवंडी आदि मौजूद रहे। सभा में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अंत में अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई संभव है और आने वाले समय में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *