नशीली दवाओं की तस्करी दो को 15 साल कारावास

अंबिकापुर | अंबिकापुर की विशेष अदालत ने नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) अतुल कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने एक महिला और उसके साथी को 15-15 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों दोषियों पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार पांडेय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 8 सितंबर 2024 को गांधीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अजिरमा साप्ताहिक बाजार के पास छापेमारी की थी। पुलिस ने सुभाषनगर निवासी गायत्री सिंह को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10,512 नशीले टैबलेट और 200 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए थे। सुनवाई के दौरान दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने सजा सुनाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *