डीडवाना-कुचामन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मकराना पुलिस थाना क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने के आरोप में पकड़ा गया है।
पुलिस थाना पीलवा के थानाधिकारी महीराम विश्नोई के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने आरोपी मुकेश को कालेटडा क्षेत्र से दबोचा। पुलिस ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के इस मामले में पहले भी 3 आरोपियों, राजूराम, हनुमान और सुरजीत को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा 1 नाबालिग को भी डिटेन किया था। जांच के दौरान मुकेश की तलाश जारी थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश पुत्र बोदूराम (25) के रूप में हुई है। वह बरवाली, थाना मकराना, जिला डीडवाना-कुचामन का निवासी है।


