नशे की लत पूरी करने चोरी की मोपेड बेचने से पहले 3 पकड़ाए

भास्कर न्यूज | कोरबा नशे की लत पूरी करने के लिए तीन दोस्तों ने शहर से मोपेड चोरी की और उसे बेचने ग्राहक खोजते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मानिकपुर चौकी अंतर्गत पोखरीपारा गायत्री नगर बस्ती निवासी पंचराम यादव शुक्रवार को मोपेड पर ट्रांसपोर्ट नगर की ओर गए थे। वहां से लौटकर घर के सामने गाड़ी एक्टिवा खड़ी कर दी, जो चोरी हो गई। आसपास खोज-बीन के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान बस्ती के सूरज यादव, सुरेंद्र दास व वीरेंद्र दास को चोरी की गाड़ी में घूमते देखा गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को मोपेड के लिए ग्राहक की तलाश करते हुए पकड़ा। पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि शराब पीने के लिए पैसे नहीं होने के कारण उन्होंने चोरी की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *