नशे के खिलाफ ट्रस्ट चेयरमैन रिंटू ने चलाया अभियान

अमृतसर| ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने नौशहरा इलाके में नशे के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए एक घातक चुनौती है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देता है। इसकी बुराई से लड़ने के लिए पूरे समाज को एकजुट होना होगा। नशे की लत से जुड़े लोगों का सरकार द्वारा मुफ्त इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा नशे की सप्लाई लाइन को तेजी से तोड़ा जा रहा है। इस मौके पर नशा मुक्ति मोर्चा के को-ऑर्डिनेटर दीक्षित धवन, इंचार्ज बलविंदर बाली, अनेक सिंह, अवतार सिंह, गुरप्रीत सिंह, जज सिंह, बलदेव सिंह किकी व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *