लुधियाना| शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशा करते हुए काबू किया है। पहले मामले में थाना डिवीजन-1 लुधियाना की पुलिस ने किताब बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर उकील कुमार निवासी झुग्गियां दाना मंडी को नशा करते हुए गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में थाना पीएयू लुधियाना की पुलिस ने अल्टॉस नगर, हंबड़ां क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मनी सचदेव निवासी प्रताप सिंह वाला को नशे की हालत में काबू किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


