टेमरी| गांव में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं शारीरिक प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्राओं ने संस्कृत कार्यक्रम, सांस्कृतिक नृत्य, शारीरिक प्रदर्शन तथा नशा के दुष्प्रभाव पर आधारित प्रेरक नाटक की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति अंजू बघेल ने मांग पर विद्यालय भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख रुपए की घोषणा की। संरक्षक शंकरलाल सोनी ने विद्यालय विकास के लिए 7 डिसमिल भूमि दान देने की घोषणा की। कार्यक्रम में सरपंच संघ जिला अध्यक्ष ललन यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय वर्मा, जिला समन्वयक कैलाश चंद्रवंशी, संकुल समन्वयक योगेश शर्मा, खुलेश्वरी देवांगन उपस्थित रहे।


