नशे के साथ भार्गव कैंप के युवक को पकड़ा

जालंधर| थाना नंबर 8 की पुलिस ने एक युवक को प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रजत कुमार, निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि एएसआई मेवा सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में रूटीन पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया और जेब से लिफाफा निकालकर पीछे फेंक दिया। जब पुलिस ने लिफाफे की तलाशी ली, तो उसमें से प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *