नशे में धुत ट्रैक्टर ड्राइवर ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर:फाजिल्का में बिजली विभाग ने दी कार्रवाई की चेतावनी, गेहूं की फसल बची

फाजिल्का की सैनीया रोड पर बिजली के ट्रांसफार्मर में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी l ट्रैक्टर की टक्कर से ट्रांसफार्मर गिर गया। गनीमत रही कि गेहूं की तैयार फसल को नुकसान नहीं हुआ l मौके पर पहुंचे बिजली विभाग द्वारा कार्रवाई की बात की गई। जानकारी देते हुए बिजली विभाग के जेई ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सैनिया रोड पर मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने ट्रांसफार्मर में टक्कर मार दी है l जो टूट कर खंभे सहित गिर गया है l ट्रैक्टर ट्राली भी उसके साथ ही बिजली का खंबा गिरने से फंस गई। नशे की हालत में था ड्राइवर बिजली विभाग मौके पर पहुंचा तो दिखा कि ट्रैक्टर चालक नशे में है l उन्होंने कहा कि पास ही में सैकडों एकड़ गेहूं की फसल पक कर तैयार खड़ी है l जिसका नुकसान हो सकता था। इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर सिस्टम को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे में ट्रैक्टर का भी काफी नुकसान ट्रैक्टर ट्राली मालिक ने कहा कि ड्राइवर मिट्टी से भरा ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव केरीया से फाजिल्का आ रहा था l लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने उसे फोन किया तो वह फोन नहीं उठा रहा था l जब उन्होंने आकर देखा तो उन्हें पता चला कि हादसा हो चुका है। उनके ट्रैक्टर का भी काफी नुकसान हो गया है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *