जांजगीर| नहर पुल के ऊपर इन दिनों ऑटो चालकों की लापरवाही के कारण आवागमन में दिक्कतें बढ़ गई हैं। नहर पुल के दोनों तरफ ऑटो, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर खड़े रहने से सड़क संकरी हो जाती है। इससे राहगीरों और दोपहिया चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। लोगों में हादसे का डर लगातार बना हुआ है।


