नहर में गिरे युवक का तीसरे दिन मिला शव:SDRF टीम ने घटना स्थल से 10 किमी दूर एनीकेट से निकाला

कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में नहर में गिरे युवक का शव चौथे दिन मिला। SDRF की टीम ने घटना स्थल से 10 किमी दूर युवक के शव को रेस्क्यू किया। बता दें कि शनिवार रात साढ़े 11 बजे के आस-पास युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित नहर में गिर गया था। दो दिन से पानी में उसकी तलाश की जा रही थी। SDRF के हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास ने बताया- बालिता निवासी सलीम का शव निकाल लिया गया है। वह दो दिन पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली में कांटी (भूसा) भरकर मवासा में दायीं मुख्य नहर की पुलिया से गुजर रहा था। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित नहर में गिर गया था। तीसरे दिन आज 10 सदस्यीय टीम ने सुबह 8 बजे से बोट की सहायता से फिर से तलाशी अभियान चलाया। दोपहर 2 बजे के करीब घटना स्थल से 10 से 15 किमी दूर सिमलिया के आगे एक एनीकट से शव को रेस्क्यू किया। शव झाड़ियों में फंसा हुआ था, जिसे बाहर निकालकर पुलिस के हवाले किया। कैथून थाना SI उत्तम सिंह ने बताया- सलीम अपने साडू के साथ मवासा में दायीं मुख्य नहर की पुलिया से गुजर रहा था। दोनो अलग अलग ट्रैक्टर पर सवार थे। सलीम ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित नहर में गिर गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *