नहाने के लिए उतरा नाबालिग डूबा:दोस्तों के साथ मंदिर गया था, होली खेलने के बाद पदमसागर में लगाई छलांग

जोधपुर के खांडा फ़लसा थाना क्षेत्र के पदम सागर में नहाने के लिए उतरा एक नाबालिग डूब गया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और उसकी बॉडी को निकालने के प्रयास शुरू किए।
दरअसल जोधपुर के पावटा पोलो क्षेत्र का निवासी नाबालिग आज जोधपुर के भीतरी शहर स्थित गंगश्याम जी मंदिर में होली खेलने के लिए गया था। यहां अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद पदम सागर आया। यहां पर उसके दोस्त पदमसागर में नहाकर बाहर निकले इसके बाद सागर ने पदम सागर में छलांग लगाई। इसके बाद वापस बाहर नहीं आ पाया। इस पर उसके दोस्तों ने हल्ला मचाया और मौके पर पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल युवक की बॉडी को निकालने के प्रयास जारी हैं। थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि नाबालिग अपने दोस्तों के साथ एक मंदिर में होली खेल कर आया था और यहां पर नहाने के लिए उसने पदम सागर में आया था। जिसमें वह डूब गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *