गिरिडीह | झामुमो नेता सह पूर्व िजप अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या से जिले में सनसनी फैल गया है। इस घटना को लेकर पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। भारी हो हंगामें के बीच शनिवार की शाम को उनका शव गिरिडीह लाया गया। जहां सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद देर शाम को उनका पार्थिव शरीर बस स्टैंड िस्थत झामुमो िजला कार्यालय लाया गया। जहां स्थानीय िवधायक सह राज्य के नगर िवकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू व िजलाध्यक्ष संजय िसंह ने पार्टी का झंडा ओढ़ाकर व माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी। मौके पर पार्टी के कई छोटे बड़े नेता शामिल थे। मौके पर मंत्री ने कहा कि राकेश महतो झामुमो के निष्ठावान कैडर थे। जिसने भी ये दुस्साहस किया है उसे किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। प्राथमिक जांच में कई षड्यंत्र सामने आए हैं।


