अमृतसर | स्वर्गीय संतोष कुमार अरोड़ा जो की एक प्रसिद्ध उद्योगपति और समाज सेवक थे। 8 फरवरी को अपनी अंतिम यात्रा पूरी करके प्रभु के चरणों में विलीन हो गए। उनकी आत्मिक शांति के लिए चौथा एवं रस्म उठाला आज एक स्थानीय होटल में रखी गई सैकड़ों लोगों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की, बच्चों का मानना है कि स्व. संतोष कुमार जी के पास जब कोई बैठ जाता था तो वह बोर नहीं होता था। वह उनको कविताएं, कहानियां, गीत सुनाया करते थे, जिसके कारण बच्चे उनको लाफिंग बुद्धा कहते थे। परंतु वह अपने आप को बुद्धा नहीं बुढ़ा कहते थे। इस दौरान उनके परिजन दानिश-शिप्रा, अमिता-राजेश बधवा, अनीता-राजेश जोली, डॉली-पंकज मेहरा, कृषा-कश्वी अरोड़ा, भव्या-वरुण वाधवा, सुगंधा-गौरव सहगल, विधि-विवेक अहूजा, सागर, राधिका, सांची आदि उपस्थित थे।


