नांगलजैसा बोहरा की बजरंग कॉलोनी में परशुराम मूर्ति की स्थापना:पार्क को बच्चों और बड़ों के लिए विकसित किया जाएगा

बजरंग कॉलोनी विकास समिति की ओर से शहर के नांगल जैसा बोहरा की बजरंग कॉलोनी में शुक्रवार को परशुराम पार्क में भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस दौरान प्रसादी वितरण भी किया गया। समिति के अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा और कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि लम्बे समय से पार्क में भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना की मांग कॉलोनी के लोगों की और से की जा रही थी। इसे देखते हुए शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में मूर्ति की स्थापना की गई। जल्द ही पार्क को बच्चों और बड़ों के लिए विकसित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *