नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर और एसी-3 कोच:12 और 14 मई को यात्रियों को मिलेगी सुविधा, ट्रेन में कंफर्म बर्थ की संख्या बढ़ेगी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नांदेड़-सांतरागाछी-नांदेड़ सुपर फास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक स्लीपर और एक एसी-3 कोच स्थाई रूप से जोड़ा जाएगा। यह सुविधा गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-सांतरागाछी सुपर फास्ट में 12 मई से शुरू होगी। वहीं गाड़ी संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस में 14 मई से यह सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस पहल से यात्रियों को कंफर्म बर्थ की उपलब्धता में वृद्धि होगी। इससे यात्रियों की यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। अतिरिक्त कोच की यह सुविधा स्थाई रूप से उपलब्ध रहेगी, जिससे नियमित यात्रियों को लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *