नागपुर में आयोजित वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कुल 13 मेडल जीते, जिनमें 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। गरियाबंद के कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सीनियर स्ट्रोक डबल श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 22 स्ट्रोक में 6 गेट पार कर गोल्ड मेडल जीता। फेयरवे सिंगल श्रेणी में वे टॉप 6 खिलाड़ियों में शामिल होकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने में सफल रहे। 20 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा महाराष्ट्र वुडबॉल संघ द्वारा आयोजित इस 4 दिवसीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 20 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीम के विपुल कुमार दास, दुर्गा भोईहर और शालिनी केवट की जोड़ी ने स्ट्रोक इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। 23 से 26 मार्च तक चली इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लिए आकाश दुबे, अभिशेष पांडेय, विशाल पोपाट, जयेश तिवारी, श्रृंगी, आफताब, पूजा चौधरी, नवीन गुप्ता, पूजा साहू, चंचल खुटे, अरना कुलश्रेष्ठ, पुष्कर साहू, दिव्या भगत, मनुप्रिया खेमका, शिवानी और सुनीता बघेल ने सीनियर और जूनियर श्रेणी में मेडल जीते।


