नागौर के चावंडिया में 12 क्विंटल डोडा-पोस्त जब्त:पांचौड़ी थाना और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, तस्करों से पूछताछ में जुटी पुलिस

नागौर जिले की पांचौड़ी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांचौड़ी थाना क्षेत्र से काफी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। पुलिस ने चावंडिया गांव के एक पिकअप में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई में बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 18 लाख रूपए से अधिक बताई जा रही है। पांचौड़ी थानाधिकारी हरजीराम ज्याणी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों पर‌ कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीम चावंडिया पहुंची थी। इस दौरान अवैध मादक पदार्थों से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया, हालांकि आरोपी फरार हो गया। पिकअप में प्लास्टिक के 49 कट्‌टे भरे हुए थे, जांच की तो उन कट्‌टों में अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ था। पुलिस ने सारा माल बरामद कर लिया है। इन 49 कट्‌टों में 12 क्विंटल 15 किलो 240 ग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ था, जिसकी कीमत करीब 18 लाख 25 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने पिकअप के आधार पर तस्करों की छानबीन शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *