नागौर में एक साथ 6 पुलिसवालों के घरों में चोरी:7 लाख की ज्वेलरी, 3 लाख कैश ले गए; सरकारी क्वार्टरों में घुसे चोर

नागौर में पुलिस लाइन स्थित 6 सरकारी क्वार्टर में चोरों ने करीब 7 लाख की ज्वेलरी और 3 लाख कैश चुरा लिए। ये चोर ताले लगे क्वार्टर देख कर इसमें घुसे थे। पुलिसकर्मी जब ड्यूटी से लौटे तो घर का ताला टूटा देख चौंक गए और संबंधित थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही SP मृदुल कच्छावा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मी तो पता चला जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर बंद पड़े क्वार्टरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारियों व संदूकों को खंगाला। बदमाश करीब 5 से 7 लाख रुपए की ज्वेलरी तथा 3 से 4 लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गए। चोरी की वारदात उस समय सामने आई जब संबंधित पुलिसकर्मी ड्यूटी से लौटे और घरों के ताले टूटे हुए मिले। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है और शीघ्र खुलासे का दावा कर रही है। चोरों ने कॉन्स्टेबल शारदा बिश्नोई, पुनाराम टांडी, शारदा चौधरी, मनीराम, विक्रम और सियाराम के घर में वारदात को अंजाम दिया है। देखें सरकारी क्वार्टर में चोरी की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *