नागौर में ओवरटेक के चक्कर में ट्रक-बस भिड़े, 24 घायल:आमने-सामने की टक्कर में हादसा हुआ; 2 जोधपुर रेफर

नागौर के डेह रोड पर हरिमा के नजदीक भाम्भू पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने के प्रयास में एक लोक परिवहन बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कुल 26 लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और एम्बुलेंस व पुलिस को सूचित किया। ओवरटेक के चक्कर में हादसा हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 14 घायलों को तुरंत नागौर के जेएलएन अस्पताल लाया गया, जबकि अन्य घायल यात्रियों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जेएलएन अस्पताल लाए गए घायलों में से दो की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। ​जानकारी के अनुसार, लोक परिवहन की बस सुजानगढ़ से नागौर की तरफ आ रही थी, जबकि ट्रक नागौर से सुजानगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों वाहनों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भारी भीड़ जमा हो गई। ड्राइवर और महिला जोधपुर रेफर घटना की सूचना पाकर रोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। रेफर किए गए घायलों में भरतपुर निवासी ट्रक ड्राइवर आजाद खान (24) और लाडनूं के जरडिया निवासी प्रीति (29) शामिल हैं, जबकि शेष घायलों का इलाज जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जारी है। हादसे की सूचना पर जेएलएन प्रभारी आर के गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और डॉक्टर्स की टीम को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *