नागौर में किन्नर समाज की ओर से हुआ फाग उत्सव:श्याम के भजनों पर नाचे श्रद्धालु; मंदिर में फूलों से सजा दरबार

नागौर में किन्नर समाज की ओर से फागोत्सव मनाया गया। भगवान कृष्ण के गीतों पर भक्तों ने खूब डांस किया। आयोजन शहर के नया दरवाजा स्थित प्रताप सागर के पास नवनिर्माणाधीन प्रथम श्याम मंदिर में हुआ। गादीपति रागिनी बाई ने बताया- श्याम, हनुमान प्राचीन मंदिर सेवा समिति के सहयोग से आयोजित इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन गायकों ने सुनाए रसिया इस भव्य फाग महोत्सव में श्याम जगत के विख्यात भजन गायक राजेश गौड़ (राजू भाई) और हरिओम आसोपा (प्रिंस भाई) ने फागण के सुमधुर रसिया और भजनों की प्रस्तुतियां देकर बाबा श्याम को रिझाया, जिस पर भक्त भावविभोर होकर झूम उठे। ​कार्यक्रम के दौरान नागौर किन्नर समाज की आरती बाई भी उपस्थिति रही। मंदिर के मुख्य पुजारी मोनू महाराज द्वारा बाबा श्याम का अलौकिक दरबार सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर अध्यक्ष अशोक कुमार ललवानी (पिंटू सा) सहित समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *