नागौर में फिर मौसम‌ की करवट:मावठ के बाद आज कई इलाकों में छाया कोहरा

प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते बुधवार और गुरुवार को कई जगह मावठ हुई। मावठ होने के साथ ही मौसम ने फिर करवट ली है। इन दिनों तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा था, लेकिन गुरुवार शाम से फिर धूजणी छूटने लगी। आज सुबह से जिले में कोहरा छाया हुआ है। आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए हैं। फिलहाल जिले में आज कोहरा छाने से सुबह साढ़े 9 बजे तक दृश्यता काफी कम रही। गुरुवार को मावठ के बाद सर्दी का असर फिर बढ़ गया है। आज सुबह 9 बजे तक बाहर निकलने पर लोगों की धूजणी छूटती नजर आई। आज आम जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ है। लोग जरुरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं, लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम देखने को मिल रही है। नागौर में आज सुबह 10 बजे हल्की धूप निकली। नागौर में आज तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। नागौर के सरकारी एग्रीकल्चर कॉलेज स्थित वेदर स्टेशन पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए प्रभावी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते बारिश की गतिविधियां हुई हैं। बारिश होने के बाद प्रदेश के कई इलाकों में आज कोहरा छाया रहा है। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *