नागौर में बस पलटी, शादी में जा रहे 15 घायल:आवारा पशु को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, 2 गंभीर हालत में रेफर

नागौर जिले में बापोड़-बासनी रोड पर रविवार सुबह करीब 9 बजे टेम्पो ट्रेक्स मिनी बस पलटने से 15 लोग घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए बापोड़ से नागौर आ रहे थे। बासनी पुलिया से पहले अचानक सामने आए आवारा पशु को बचाने के प्रयास में बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 10 घायलों को नागौर के JLN अस्पताल, 5 को बासनी अस्पताल में भर्ती घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इनमें से 5 घायलों को बासनी अस्पताल ले जाया गया, जबकि 10 घायलों को नागौर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में भर्ती कराया गया। JLN अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के. अग्रवाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही हॉस्पिटल स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखा गया था। घायलों को अस्पताल पहुंचते ही तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। दो घायलों की हालत गंभीर, किया गया रेफर डॉक्टरों के अनुसार JLN अस्पताल लाए गए 10 घायलों में से 8 को प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में 5 महिलाएं और कुछ बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी लोग प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में घायल सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। वे बापोड़ से नागौर स्थित सेवा भारती संस्थान में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बासनी पुलिया से कुछ दूरी पहले अचानक सड़क पर आए आवारा पशु को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटवाया वाहन घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पलटी हुई मिनी बस को सड़क से हटवाया गया ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके। हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उनकी स्थिति की जानकारी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *