नागौर में मकान पर कब्जे के विवाद में चली लाठीयां:महिलाओं के बाल पकड़कर घसीटा, बुजुर्ग पर लाठियों से वार; दोनों ही पक्षों ने दर्ज नहीं करवाया मामला, पुलिस ने किया पाबंद

नागौर जिले के जायल उपखण्ड के बड़ी खाटू से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लाठीयां लिए कुछ लोग एक घर में तोड़फोड़ करते नज़र आ रहे हैं। साथ ही घर में मौजूद महिलाओं और बुजुर्गों के साथ मारपीट करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग महिलाओं के बर्बरता पूर्वक बाल खिंचते और मारपीट करते नज़र आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यह वीडियो कल सुबह का है लेकिन आज दोपहर बाद यह वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष ने कुछ सालों पहले अपना मकान बेच दिया था। लेकिन लम्बे समय से मकान खाली नहीं कर रहे थे जिससे खरीददार पक्ष ने आज इनपर हमला बोल दिया। हालांकि इस घटनाक्रम के बाद भी दोनों ही पक्षों की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। लेकिन पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी खाटू पुलिस ने दोनों ही पक्ष के लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर पाबंद कर दिया है।
बड़ी खाटू थानाधिकारी दिलीप सहल ने बताया कि मकान के कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मकान का बेचान करने के बाद भी एक पक्ष लम्बे समय से उसे खाली नहीं कर रहा था जिसको लेकर यह विवाद हुआ था। हालांकि दोनों ही पक्षों द्वारा किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं दी गई। लेकिन पुलिस को सूचना मिलने के बाद दोनों ही पक्षों को पाबंन्द किया गया है।
तस्वीरों में देखिये बर्बरता-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *