नागौर में महाशिवरात्रि महोत्सव, ढोलताशा ग्रुप ने किया परफॉर्म:शिव बारात पर शहरवासियों ने बरसाए फूल; कल होगी महाभजन संध्या

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार को थांवला कस्बे में प्राचीन थानेश्वर महादेव मंदिर में पांच दिवसीय महोत्सव के तहत भव्य शिव बारात निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चामुंडा माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ बारात शुरू हुई। कस्बे की विभिन्न गलियों और मुख्य मार्गों से होते हुए थानेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान शिव का भव्य स्वागत किया गया। ​शिव बारात में इस बार देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। महाराष्ट्र के पुणे से आए जगदम्बा ढोलताशा ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति गीतों पर परफॉर्म किया। हरियाणा के खुशमीत आर्ट ग्रुप ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। वहीं, थानेश्वर डमरू झांझ मंडल के कलाकारों ने डमरू और झांझ की पारंपरिक ध्वनि निकाली। बारात में शिव-पार्वती की जीवंत झांकियां भी साथ चलीं। ​महाभजन संध्या कल
​महोत्सव के तहत कल (रविवार) शाम को भव्य महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में आध्यात्मिक और संगीत जगत की नामचीन हस्तियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम में दादूदयाल गौशाला निवाई के संत प्रकाशदास महाराज, बीकानेर के प्रसिद्ध गायक नानू गोपाली, पुणे के सितार वादक प्रतीक खेरे और निम्बोला के महेंद्र डांगी अपनी टीम के साथ भजन प्रस्तुत करेंगे। देखिए- शिव बारात से जुड़ी तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *