बजट सत्र के दौरान आज अप्रोपरिएशन बिल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर जिले के लिए 5 घोषणाएं की हैं। इनमें 45.40 करोड़ से नई सड़कों का निर्माण और जर्जर सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इसके आलावा नागौर के बरण गांव में एक 33 केवी GSS स्थापना की भी घोषणा की गई है। सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण: ऊर्जा (GSS): बरनगांव (नागौर): बरनगांव में 33/11 केवी जीएसएस (GSS) का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इनको लेकर भी हुई थी घोषणाएं हाल ही के बजट में ये हुई थी घोषणाएं… नागौर जिले के लिए पानी, एज्युकेशन, हेल्थ, कृषि और शहरी विकास से जुड़ी घोषणाएं हुई। गर्मियों में पेयजल संकट से जूझते नागौर के लिए 1 करोड़ रुपए का समर कंटिंजेंसी फंड, शहर में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज मास्टर प्लान, स्किल डेवलपमेंट संस्थान की स्थापना और जिला अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र जैसी सुविधाएं मिली थी। इसके साथ ही बच्चों को पढ़ाई करते हुए रोजगार के स्किल्स भी सिखाए जाएंगे। इसकी लिए स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की घोषणा की गई थी। वहीं नागौरी अश्वगंधा को राज मिशन गिफ्ट में शामिल किया गया था। कलेक्टर को मिलेगा समर फंड नागौर में हर साल गर्मियों के दौरान गंभीर पेयजल संकट की स्थिति बन जाती है। इसे देखते हुए कलेक्टर को 1 करोड़ रुपए का समर कंटिंजेंसी फंड आवंटित किया गया है। इस फंड का उपयोग आपातकालीन परिस्थितियों में टैंकर, अतिरिक्त जलापूर्ति और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए किया जाएगा, ताकि आमजन को पानी की किल्लत से राहत मिल सके।
ड्रेनेज मास्टर प्लान इंस्टिट्यूट ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग एंड स्किल डेवलपमेंट
नागौर बजट घोषणाओं से जुडी यह खबर भी पढ़ें …


