नाथद्वारा में जिला हॉस्पिटल की 8 पैरामीटर पर हुई जांच:NQAS की 3 सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया, मंत्रालय को सौपेंगे रिपोर्ट

नाथद्वारा में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन के तहत एनक्वास दल ने श्री गोवर्धन राजकीय जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। तीन सदस्यीय समिति ने हॉस्पिटल में तीन दिन तक 8 पैरामीटर पर गहन जांच की। इस दौरान टीम ने रोगी अधिकारों, सेवा प्रावधान, गुणवत्ता प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, इनपुट सेवाएं, सहायक सेवाएं और नैदानिक सेवाओं सहित कुल 8 प्रमुख क्षेत्रों का परीक्षण किया। प्रत्येक पैरामीटर पर अस्पताल की व्यवस्थाओं, दस्तावेजों और वास्तविक सेवाओं का अवलोकन कर रिपोर्ट तैयार की गई। पीएमओ डॉ. अनिल शाह ने बताया कि इस प्रमाणन का उद्देश्य बेहतर प्रदर्शन करने वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रोत्साहित करना और उनकी सेवाओं में निरंतर सुधार करना है। उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर अस्पताल को प्रमाणित दर्जा दिया जाता है। यह प्रमाणन तीन वर्षों के लिए मान्य होता है। साथ ही वित्तीय प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाता है। अब एनक्वास दल अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को प्रस्तुत करेगा, जिसके आधार पर चिकित्सालय को प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *