नाबालिग को खुदकुशी के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार:साधु के भेष में महाकुंभ में घूमता रहा बदमाश, पुलिस ने भी साधु बनकर पकड़ा

भोपाल की सूखी सेवनिया थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहा था। वह महाकुंभ में साधु का वेष धारण फरारी काट रहा था। पुलिस ने भी साधु के वेष में उसकी निगरानी की और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को भोपाल ले आई है। सूखी सेवनिया पुलिस के मुताबिक- 31 जनवरी को नाबालिग लड़की की मौत के मामले में आरोपी नीतेश कुमार दुबे आरोपी था। उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज है। पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) प्रमोद कुमार सिन्हा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बिहार पहुंची टीम तब पता लगा प्रयागराज में है आरोपी पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। एक टीम आरोपी के स्थायी पता ग्राम अलीपुर भभुआ सहायक सोनहन कैमूर बिहार पहुंची। वहां से पता चला कि आरोपी नीतेश कुमार दुबे प्रयागराज कुंभ गया हुआ है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश के लिए कुंभ पहुंची, वहां आरोपी साधु का छद्म भेष धारण कर रह रहा था। आरोपी वहां भी भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देता रहा। साधु के वेष में पुलिस ने की निगरानी आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम भी साधु का वेश धारण कर निगरानी में लगी रही। इस दौरान पता चला कि आरोपी कुंभ क्षेत्र छोड़कर घर चला गया। पुलिस टीम भी पीछा करते हुए घर तक पहुंची और गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात आरोपी नीतेश कुमार दुबे को उसके घर अलीपुर कैमूर बिहार से हिरासत में लेकर थाना सूखी सेवनिया ले आई। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी नीतेश कुमार दुबे पिता चंदेश्वर दुबे 25 साल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *