नाबालिग गैंगरेप मामले में चचेरे भाई सहित 3 गिरफ्तार:एक आरोपी की इंस्टाग्राम पर होती थी नाबालिग से बातचीत,मिलने का प्लान बनाकर किया गैंगरेप

सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग गैंगरेप के मामले में 2 चचेरे भाई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद गुजरात की तरफ चले गए थे। लेकिन पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। आज सीकर सीओ सिटी आईपीएस प्रशांत किरण ने गोकुलपुरा पुलिस थाने में मामले का खुलासा किया। सीकर सीओ सिटी IPS प्रशांत किरण ने बताया कि 9 फरवरी को सीकर के गोकुलपुरा थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। जिसमें नाबालिग लड़की की मां ने शिकायत दी थी कि कुछ लड़के गांव में आए और नाबालिग को उठाकर ले गए। फिर उसके साथ गैंगरेप किया फिर उसे छोड़कर चले गए। इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में गोकुलपुरा थानाधिकारी इंस्पेक्टर प्रीति बेनीवाल के नेतृत्व में तीन टीम गठित की गई। जिसमें एक टीम टेक्निकल, दूसरी टीम ह्यूमन इंटेलिजेंस और तीसरी टीम नाबालिग से काउंसलिंग और इनपुट्स जुटाने में लगी। मामला दर्ज होने के अगले दिन ही एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया। वह गैंगरेप की घटना में तो शामिल नहीं था लेकिन इस घटना से पहले बाल अपचारी के नाबालिग लड़की के साथ संबंध बने थे। गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार हो गए थे। पुलिस टीम को क्लू मिला कि आरोपी गुजरात की तरफ गाड़ी लेकर गए हैं। इस सूचना पर टीम लगातार आरोपियों की गाड़ी को ट्रेस करती रही। इसके बाद आज मामले में तीन आरोपी चंद्र प्रकाश उर्फ जीतू(31) पुत्र रामनिवास कुमावत निवासी परसरामपुरा, जुगल किशोर (21) पुत्र रामस्वरूप कुमावत निवासी परसरामपुरा और अनिल कुमार उर्फ़ नेताजी(30) पुत्र सीताराम कुमावत निवासी परसरामपुरा को उदयपुरवाटी इलाके से पकड़कर गिरफ्तार किया गया। अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि आरोपी चंद्र प्रकाश उर्फ जीतू की नाबालिग लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। आरोपी जीतू ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग से मिलने का प्लान बनाया। फिर तीनों आरोपी नाबालिग के गांव आए और उसे यहां से गाड़ी में ले गए और इसके बाद गैंगरेप करके छोड़ गए। जुगल किशोर और चंद्रप्रकाश दोनों चचेरे भाई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में ASI हिदायत अली,ASI संतोष, हेड कांस्टेबल रामस्वरूप,पवन कांस्टेबल जयसिंह,बबलेश,हंसराज, विनोद हरिसिंह,विकास की अहम भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *