नाबालिग चला रहा था तेज रफ्तार BMW, पुलिस ने पकड़ा:पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया;पुलिस बोली-नियमों की अनदेखी नहीं जाएगी बर्दाश्त

रामानुजगंज में पुलिस ने एक नाबालिग को तेज रफ्तार लग्जरी कार चलाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उसका चालान किया। यह मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है। नगर की सड़कों पर एक BMW कार (CG 07 MA 9443) को तेज गति से दौड़ते देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वाहन को रोककर जांच की। इसमें पाया गया कि कार एक नाबालिग चला रहा था, जिसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। वह बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चला रहा था और वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में था। पुलिस ने इसे गंभीर यातायात उल्लंघन मानते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत चालान जारी किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नाबालिग का वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे आम नागरिकों की जान को खतरा हो सकता है। पुलिस बोली- नियमों की अनदेखी नहीं जाएगी बर्दाश्त थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया कि नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन न चलाने दें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *