नाबालिग निकले महिला को टक्कर मारने वाले बाइक सवार:परिजनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, CCTV से हुई पहचान

बिलासपुर में सिंध मेडिकल के सामने एक महिला को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने साइबर सेल और थाना पेंड्रा की टीम को जांच के लिए लगाया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों आरोपी नाबालिग हैं। परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों के परिजनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामला कोर्ट में पेश दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। यह न सिर्फ कानून के खिलाफ है, बल्कि इससे गंभीर दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *